Breaking News

SIR को लेकर ग्राफिक एरा में जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने उठाए सवाल और प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा बाल अधिकारों से लेकर सुरक्षित-असुरक्षित स्पर्श तक, सेंट मैरी स्कूल में छात्रों को किया जागरूक; 1098 हेल्पलाइन की दी जानकारी चोरगलिया थाने में 88 माल मुकदमाती का निस्तारण, न्यायालय के आदेश पर 45 माल नष्ट और 43 आबकारी मालों का फोटोशेशन बनभूलपुरा में सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड

जीप सवार युवक ने बाइक सवार युवक पर झोंक दिया फायर, जीप सवार युवक मौका पाकर हुआ फरार….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

बाइक सवार युवक पर फायर कर आरोपी हुआ फरार…..

रुद्रपुर- रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के काशीपुर हाईवे पर आदर्श कालोनी निवासी वसीम शुक्रवार शाम को काशीपुर रोड पर गावा चौक के पास स्थित बिजली घर में बिजली बिल जमा करने जा रहा था। गावा चौक पर रांग साइड जाते समय उसकी बाइक सामने से आ रही जीप से टकरा गई। इससे बाइक सवार वसीम और जीप सवार के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि जीप सवार के साथ एक महिला भी थी। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई और उसके बाद दोनों हाथापाई पर उतारू हो गए।जिसके बाद जीप सवार का पारा इतना चढ़ा कि उसने अपनी पिस्टल निकालकर वसीम पर फायर झोंक दिया।

 

फ़ायर से वसीम बाल बाल बच गया।फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों एकत्र हो गए। यह देख आरोपित जीप सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस को मिली घटना की सूचना के बाद एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल, कोतवाल विक्रम राठौर, एसएसआइ कमाल खान पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। साथ ही फरार जीप चालक आरोपित की तलाश शुरू कर दी। एसपी मनोज कत्याल ने बताया कि वसीम की तहरीर के आधार पर अज्ञात जीप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है

और पढ़ें

error: Content is protected !!