Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

मुख्यमंत्री ने 100 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

 

तय कार्यक्रम के अनुसार चंपावत के टनकपुर पहुंचे, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी….

टनकपुर-उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को  तय कार्यक्रम के अनुसार चंपावत के टनकपुर पहुंचे  जहां उन्होंने सर्वप्रथम टनकपुर रोडवेज वर्कशॉप का निरीक्षण किया साथ ही टनकपुर में आधुनिक आईएसबीटी की तर्ज पर 57 करोड़ की लागत से बनाए जाने वाले बस अड्डे को लेकर बात चीत की और  आगामी विकास के प्लान को समझा जिसके उपरांत मुख्यमंत्री धामी टनकपुर के गांधी मैदान में आयोजित हरेला क्लब उत्तरायणी कौतिक मेले में पहुंचे जहां आयोजकों और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया,

 

कार्यक्रम की शुरुआत में ही मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास हेतु शुरू की जाने वाली लगभग 100 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और  लोकार्पण किया, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्ण विधि-विधान से पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलन कर उत्तरायणी कौतिक मेले का शुभारंभ किया इस दौरान स्थानीय कलाकारों द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तुतीकरण किया गया मुख्यमंत्री ने सभी कलाकारों एवं आयोजकों को उनके योगदान के लिए सराहा जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश में सांस्कृतिक उत्थान आया है

 

आज पूरी दुनिया योग दिवस मना रही है अयोध्या में राम मंदिर बनाए जाने का कार्य हो रहा है सभी धार्मिक स्थलों के विकास का कार्य पूर्ण गति से चल रहा है हम टनकपुर से होकर जाने वाली शारदा नदी को भी नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत लेंगे माता पूर्णागिरी की कृपा से हम क्षेत्र के अन्य धार्मिक स्थलों के विकास हेतु भी काम करेंगे हम चंपावत को आदर्श चंपावत बनाएंगे, मीडिया से बात करते समय मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश वासियों को सूर्य देव के उत्तरायण में आने पर मनाए जाने वाले मकर सक्रांति लोहड़ी जैसे पावन पर्व की शुभकामनाएं दी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!