Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

नेपाल से दुखद हादसे की खबर यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त,68 यात्री थे सवार…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काठमांडू-नेपाल से दुखद हादसे की खबर सामने आ रही है यहां नेपाल में येति एयरलाइंस का एक ATR-72 विमान पोखरा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भरने वाला येती एयरलाइंस का एटीआर 72 विमान रविवार सुबह कास्की जिले के पोखरा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में कुल 68 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे।

 

येती एयरलाइंस के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने मीडिया को बताया कि पुराने हवाई अड्डे और पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में कुल 68 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट की गई तस्वीरों और वीडियो में दुर्घटनास्थल से धुएं का गुबार उठता दिख रहा है। इस प्लेन क्रैश के बारे में और जानकारी मिलने का अभी इंतजार है।

 

दुर्घटनास्थल पर हेलिकॉप्टर के साथ एक बचाव दल तैनात किया गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, खराब मौसम की वजह से विमान एक पहाड़ी से टकरा गया। क्रैश होते ही इसमें धमाके के साथ आग लग गई। आग की वजह से लोगों को निकालने के काम में परेशानी हो रही है। क्रैश की साइट एक नदी के पास बताई जा रही है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!