Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

पेपर लीक मामले में सरकार को तुरंत करनी चाहिए सीबीआई जांच: जितेंद्र सरस्वती…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

युवाओं के भविष्य के साथ हो रहा खिलवाड़ जितेंद्र सरस्वती….

पेपर लीक मामले में सरकार को तुरंत करनी चाहिए सीबीआई जांच: जितेंद्र सरस्वती….

काशीपुर-(सुनील शर्मा) वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पीसीसी सचिव जितेंद्र सरस्वती ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तराखंड में घोटाले पर घोटाला सरकार की नियति बन गई है। युवाओं के भविष्य को  छलने का काम जिस तरह से उत्तराखंड की भाजपा सरकार कर रही है, वह अफसोस का विषय है। कांग्रेसी नेता सरस्वती ने कहा कि पटवारी लेखपाल भर्ती पेपर लीक मामले में सरकार को तुरंत सीबीआई जांच की कार्यवाही करनी चाहिए। ऐसा प्रतीत होता है कि पूरा का पूरा तंत्र युवाओं को नौकरी देने के नाम पर भर्ती घोटाला प्रदेश बन गया है।

 

देश के अंदर उत्तराखंड की छवि खराब हो रही है। पीसीसी सचिव सरस्वती ने कहा कि जनता के टैक्स से दिए गए पैसे से ही युवाओं के लिए भर्ती परीक्षाओं का आयोजन होता है। जिसके लिए लाखों रुपया खर्च होता है। ऊपर से भर्ती घोटाला होने पर युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो जाता है। राज्य का पब्लिक सर्विस कमीशन भी भ्रष्टाचार के दायरे में आ गया है। सरस्वती ने आरोप लगाते हुए कहा कि पहले यूकेएसएसएससी और लोक सेवा आयोग में हुए घोटाले की जांच की कांग्रेस के द्वारा मांग की गई।

 

अब लोक सेवा आयोग की पटवारी भर्ती में पेपर लीक मामला भी संज्ञान आ गया। ऐसा लगता है कि सरकार का पूरा तंत्र फेल हो गया है। उत्तराखंड के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाली भाजपा सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं। कांग्रेस भाजपा की भ्रष्टाचार नीति का विरोध करती रहेगी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!