Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

राजकीय मेडिकल कालेज में रैगिंग के मामले में कार्रवाई,चार सीनीयर छात्रों पर लगा जुर्माना……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

राजकीय मेडिकल कालेज में रैगिंग के मामले में कार्रवाई,चार सीनीयर छात्रों पर लगा जुर्माना……

राजकीय मेडिकल कालेज में रैगिंग के मामले में चार सीनीयर छात्रों पर लगा जुर्माना…..

हल्द्वानी-(आरिश सिद्दीकी) राजकीय मेडिकल कालेज ने रैगिंग के मामले में कार्रवाई की है। पीजी के सीनियर के छात्रों पर 25-25 हजार रुपये अर्थदंड लगाने के साथ ही भविष्य में घटना की पुनरावृत्ति पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में पीजी प्रथम वर्ष के छात्रों की रैगिंग मामले में एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक हुई। करीब तीन घंटे चली बैठक में कमेटी ने दोनों पक्षों को सुना।

चार सीनीयर छात्रों पर 25-25 हजार का जुर्माना….

इसके बाद पीजी के चार सीनीयर छात्रों पर 25-25 हजार का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना एक हफ्ते में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।मेडिकल कॉलेज से पीजी कर रहे छात्रों ने यूजीसी की एंटी रैगिंग वेबसाइट में रैगिंग की शिकायत की थी। इसमें उन्होंने सीनियर चार छात्रों पर अतरिक्त काम का दबाव बनाने और गाली-गलौज करने की शिकायत की। एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी छात्रों ने यूजीसी को भेजी थी।यूजीसी ने मामले में मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से कार्रवाई करने को कहा। शनिवार को एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक हुई।

 

कमेटी यूजीसी और एनएमसी के एक्ट के अनुसार जुर्माना….

इसमें पीजी प्रथम वर्ष समेत आरोपी सीनियर चार छात्रों के दोनों पक्षों को सुना गया। कमेटी यूजीसी और एनएमसी के एक्ट के अनुसार चारों छात्रों पर 25-25 हजार का जुर्माना लगाया है। साथ ही एक हफ्ते में जुर्माना राशि जमा करने को कहा है।यूजीसी ने मामले में मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से कार्रवाई करने को कहा।

 

शनिवार को एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक हुई। इसमें पीजी प्रथम वर्ष समेत आरोपी सीनियर चार छात्रों के दोनों पक्षों को सुना गया। कमेटी यूजीसी और एनएमसी के एक्ट के अनुसार चारों छात्रों पर 25-25 हजार का जुर्माना लगाया है। साथ ही एक हफ्ते में जुर्माना राशि जमा करने को कहा है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!