Breaking News

CBI की रेड से मचा हड़कंप… रिश्वत लेते कमर्शियल सुपरवाइज़र अरेस्ट….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं- लालकुआ रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने वणिज्य विभाग के कॉमर्शियल सुपरवाइजर को कथित तौर पर 7,000 रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

 

 

एक अधिकारी ने बताया कि सीबीआई ने रेलवे वणिज्य विभाग के कमर्शियल सुपरवाइजर राजेंद्र तोमर को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा। सीबीआई आरोपी को देहरादून लेकर चाली गई है।

 

सीबीआई द्वारा कि गई छापेमारी कारवाई से क्षेत्र में हडकंप मचा रहा।आपको बता दे सीबीआई से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी राजेंद्र तोमर ने शिकायतकर्ता राजेश पासवान निवासी बरेली से माल ढूलान के लिए कथित रूप से 7000 रुपये की रिश्वत मांगी थी इधर शिकायतकर्ता ने कहा कि आरोपी ने माल ढूलान के लिए उसे 7 हजार रुपये की मांग की थी।

 

 

सीबीआई ने आरोपी को ऐसे पकड़ा सीबीआई ने प्लानिंग के तहत वणिज्य विभाग के कोमरशल सुपरवाइजर को शिकायतकर्ता से 7000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा वही कार्यवाही के सीबीआई इस्पेक्टर देहरादून सुनिल कुमार लखेड़ा के नेतृत्व में कि गई इसके साथ ही आरोपी के कार्यालय में तलाशी ली गई जहा 7 हजार रुपये नगर तथा कागज बरामद हुऐ जिन्हें सीबीआई कि टीम अपने साथ ले गई।

और पढ़ें

error: Content is protected !!