Breaking News

प्राकृतिक खेती अपनाएं किसान, हल्द्वानी पहुंचे कृषक रथ के कार्यक्रम में बंशीधर भगत ने किया प्रेरित मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया खुजेठी-पतलिया-बलना मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का शिलान्यास डांडिया नाइट-2026 में अनुज कांत अग्रवाल बने ‘डांडिया किंग’, कनक अग्रवाल ने जीता ‘डांडिया क्वीन’ का खिताब कैंचीधाम में श्रद्धालुओं की निकासी के लिए बनेगा वैकल्पिक मार्ग! पुलिस और PWD ने किया संयुक्त निरीक्षण निगलाट में पार्किंग, रानीबाग में वैली ब्रिज का प्रस्ताव; जाम से निजात दिलाने की कवायद तेज श्रीराम बारात को लेकर हल्द्वानी का ट्रैफिक प्लान जारी, 11 अक्टूबर को कई रास्तों पर डायवर्जन

ज्ञानार्थी मीडिया कॉलेज यानि एक उज्ज्वल भविष्य,संस्थान और अपने परिवार का नाम रोशन कर रहे छात्र/छात्राएं…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-(सुनील शर्मा) ज्ञानार्थी मीडिया कॉलेज जो शिक्षा के क्षेत्र में कुमाऊँ मण्डल का एक अग्रणीय संस्थान है यहाँ के छात्र/छात्राओं द्वारा लगातार अकैडमिक स्तर पर अनेक उपलब्धियां प्राप्त की जा रही हैं । इस वर्ष जर्नलिज़्म एंड मास कम्युनिकेशन की द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा में संस्थान की छात्रा रितिका नेगी ने 79.75% के साथ प्रथम स्थान, पूनम मौर्या ने 78% के साथ द्वितीय स्थान और वंसुम चौधरी ने 75.75% प्राप्तांकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त करके संस्थान और अपने परिवार का नाम रोशन किया है ।

 

इसी पाठ्यक्रम के चतुर्थ सेमेस्टर में संस्थान की छात्रा दीक्षा जैन ने 84.00 % प्राप्तांकों के साथ प्रथम स्थान, सिमरन ने 83.50% के साथ द्वितीय स्थान, परिधि बत्रा ने 83.25% के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया है । संस्थान की एमजेएमसी की छात्रा सादिया नूर और नूर फातिमा ने SGPA -9 के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है । बी०कॉम० फाइनेंशियल अकाउंटिंग के चतुर्थ सेमेस्टर में अनुश्री वर्मा ने प्रथम, रिद्धि अग्रवाल ने द्वितीय और तमन्ना अरोरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है । फाइनेंशियल अकाउंटिंग पाठ्यक्रम के द्वितीय सेमेस्टर में राजप्रीत कौर 74% अंकों के साथ प्रथम अंकिता रावत 69 .60% के साथ द्वितीय और दीक्षिता पंत 69% के साथ तृतीय स्थान पर रही हैं ।

 

इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष श्री संतोष मेहरोत्रा जी ने सभी छात्राओं को बधाई देते हुये उनके विकास में अध्यापकों के योगदान पर चर्चा की । साथ ही साथ सचिव सुश्री शिवानी मेहरोत्रा, संस्था प्रमुख प्रतिमा सिंह, अकैडमिक डाइरेक्टर मनोज मिश्रा, रजिस्ट्रार सतीश कांडपाल, और सभी अन्य अध्यापकों ने सभी छात्राओं को बधाई देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।

और पढ़ें

error: Content is protected !!