Breaking News

दिनदहाड़े सोने के आभूषण सहित 73 हज़ार की नकदी लेकर फरार हो गए चोर..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

बाजपुर-चकरपुर रोड स्थित अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर 73000 की नदी 22 ग्राम की सोने की चैन और एक सोने की अंगूठी लगभग ढाई लाख रुपए की चोरी कर अज्ञात चोर फरार हो गए। घर में से निकलते हुए कि चोरों की फोटो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर सौंप कर कोतवाली में कार्रवाई करने की मांग की।

 

पांडे हॉस्पिटल चकरपुर रोड निवासी हरप्रीत सिंह पुत्र इंदर सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया घर पर कोई नहीं था शाम के 4:00 बजे ग्राम भट्टपुरी निवासी लखविंदर सिंह व सागर सिंह पुत्रगण सुखदेव सिंह ग्राम नगदपुरी निवासी राहुल पुत्र बिल्ला को घर से चोरी करके बाहर निकलते हुए सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए जिसमें 73000 की नगदी 22 ग्राम सोने की चैन एक अंगूठी लगभग ढाई लाख रुपए का माल चोरी कर फरार हो गए।

 

पीड़ित हरप्रीत सिंह ने देर शाम को लगभग 8:00 बजे कोतवाली में एसआई प्रकाश बिष्ट को जानकारी दी जिस पर प्रकाश बिष्ट ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और आरोपियों के घर भी लेकर पहुंचे लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर पाई।पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर माल बरामद करने की मांग की।वही कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही का आश्वासन देते हुए कहा शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!