Breaking News

काशीपुर-अलका पाल बनी कांग्रेस नेत्री प्रदेश कमेटी की कार्यसमिति सदस्य, क्षेत्र भर के कांग्रेसियों ने हर्ष व्यक्त किया…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर – वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री अलका पाल को उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी का प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पीसीसी बनाए जाने पर क्षेत्र भर के कांग्रेसियों ने हर्ष व्यक्त किया। लंबे समय से अपने संघर्षशील व्यक्तित्व के लिए जाने जाने वाली अलका पाल क्षेत्र में अपना एक मजबूत जनाधार रखने वाली कांग्रेस नेत्री के रूप में जानी जाती हैं। कांग्रेस हाईकमान के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पूर्व जारी उत्तराखंड प्रदेश कार्यसमिति का गठन किया है। प्रदेश हाईकमान ने प्रदेश कार्यसमिति, पीसीसी सदस्य बनाकर देहरादून में निर्वाचित सदस्यों की बैठक में सोनिया गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन के लिए अधिकृत किया है।

अलका पाल ने कांग्रेस हाईकमान सहित वरिष्ठ कांग्रेसी जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा की कांग्रेस हाईकमान ने जिस विश्वास के साथ उनको यह जिम्मेदारी सौंपी है उसके प्रति  पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करेंगी। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री अलका पाल वर्तमान में पीसीसी सचिव के अतिरिक्त महिला कांग्रेस की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर भी कार्य कर रही हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!