गदरपुर-गदरपुर के थाना क्षेत्र के ग्राम सरदार नगर में युवती की संदिग्ध मृत्यु की सूचना पर गदरपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा।
थाना प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र शाह ने बताया कि गदरपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवती की संदिग्ध मृत्यु हुई है । थाना पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए उप निरीक्षक कुसुम रावत ने घटनास्थल पर पहुंची और जानकारी जुटाई जिसमें परिजनों द्वारा बताया गया कि भाई की डांट के कारण युक्ति तनाव में थी


और उसने अपने आप को कमरे में बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को किसी भी तरफ से कोई तहरीर नही प्राप्त हुई है गदरपुर पुलिस द्वारा स्वयं संज्ञान लेते हुए शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है मृत्यु के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।।

Skip to content











