Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

चोरों ने दिया श्मशान घाट में चोरी की घटना को अंजाम….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-काशीपुर में रविवार को रात अज्ञात चोरों ने काशीपुर के मुख्य श्मशान घाट को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दे डाला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम ने श्मशान घाट कमेटी के लोगों एवं श्मशान घाट के केयरटेकर से घटना के बाबत जानकारी ली। श्मशान घाट कमेटी ने पुलिस को तहरीर देकर चोरी की घटना के खुलासे की मांग की है।आपको बताते चलें कि काशीपुर में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार नशे की लत को पूरा करने के लिए अपराध करने वालों तथा नशे के कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाकर उनको सलाखों के पीछे धकेल रही है।

 

लेकिन नशे की लत को पूरा करने के लिए अपराध करने वाले अपराध करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला काशीपुर के मुख्य श्मशान घाट में देर रात्रि में सामने आया है, जहां अज्ञात चोरों ने श्मशान घाट को ही अपना निशाना बना दिया। श्मशान घाट कमेटी के पदाधिकारियों के मुताबिक देर रात्रि अज्ञात चोर श्मशान घाट में दीवार फांदकर दाखिल हुए तथा चोरी की घटना को अंजाम दे डाला। श्मशान घाट कमेटी के पदाधिकारी विकास शर्मा ‘खुट्टू’ के मुताबिक अज्ञात चोर श्मशान घाट में स्थित काली मंदिर के साथ-साथ अंदर के एक ग़ल्ले से कुल 3000 रुपये की नकदी और श्मशान घाट में लगे चार पंखे भी उतार कर ले गए

 

वही उक्त चोर श्मशान घाट में चल रहे वेल्डिंग के काम से जुड़े हाइड्रोजन सिलेंडर ले जाने की हिम्मत न जुटा सके तो उक्त हाइड्रोजन सिलेंडर को श्मशान घाट में स्थित आम के बाग में ही छोड़ गए। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी तीन से चार बार चोरों के द्वारा श्मशान घाट में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है जिनका आज तक पुलिस खुलासा नहीं कर पाई जिस वजह से एक बार फिर चोरों ने हिम्मत जुटाते हुए पुनः चोरी की घटना को अंजाम दे डाला। वही श्मशान घाट कमेटी के पदाधिकारियों ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों से श्मशान घाट में चोरी की घटना को गंभीरता से लेने की बात करते हुए घटना के जल्द खुलासे की मांग की।

और पढ़ें

error: Content is protected !!