Breaking News

डिवाइडर से टकराकर फ्लाईओवर से नीचे गिरे 23 वर्षीय युवक की मौत,अस्पताल में इलाज को लेकर हंगामा घर में घुसा तेंदुआ, 88 वर्षीय वृद्धा पर किया हमला; सिर और हाथ पर पंजों के निशान रामनगर में मीट-मछली बाजार पर खाद्य विभाग की सख्ती, दो दर्जन दुकानों का निरीक्षण; कमियां मिलीं तो होगी कार्रवाई भीमताल विधानसभा की समस्याओं को लेकर सीएम धामी से मिले मंत्री कैड़ा, क्षतिग्रस्त सड़कों के लिए मांगी आपदा मद से धनराशि अपराधियों पर जिला प्रशासन का शिकंजा, पांच को छह माह के लिए जिला बदर,तीन पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई खत्म जिला कारागार में बंदियों के हुनर को मिलेगी नई उड़ान, सात दिवसीय मोमबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शुरू

कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए की गई है अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं-राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल ने भारत बंद के मद्देनजर लालकुआं रेलवे स्टेशन पर कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की है इसके अलावा असामाजिक तत्वों से सख्ताई से निपटने के लिए रेलवे स्टेशन पर जगह जगह बैरिकेडिंग कर जवानों को तैनात किया है। इस दौरान राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने सयुंक्त रूप रेलवे स्टेशन परिसर व ट्रेनों का निरीक्षण किया

इस दौरान रेलवे स्टेशन पर हर आने जाने वाले यात्री की बारीकी से जांच की। बताते चले कि उत्तराखंड उन राज्यों में से एक है जहां अग्निपथ योजना को लेकर भारी विरोध प्रदर्शन जारी है वही तीन दिन पूर्व हल्द्वानी में मोदी सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध कर हरे युवाओं पर लाठीचार्ज भी किया जिसको लेकर युवाओं में भारी आक्रोश है। इसी के चलते किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए जिला प्रशासन और रेलवे प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड है।

इधर लालकुआ जीआरपी चौकी प्रभारी आनंद गिरि ने कहा है कि भारत बंद के दौरान हिंसा या रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले हर असामाजिक तत्व से सख्ताई से निपटने के लिए रेलवे स्टेशन पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है उन्होंने कहा कि किसी भी किमत पर कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा

उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति रेलवे कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर जीआरपी चौकी प्रभारी आनंद गिरि,आरपीएफ उपनिरीक्षक नारायण सिंह राणा, सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!