Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

काशीपुर चंद्र मीडिया सेंटर में कैलाश गहतोड़ी ने की प्रेस वार्ता…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-काशीपुर में सोमवार को बीते दिनों चंपावत के पूर्व विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए चंपावत विधानसभा सीट त्यागने का पुरस्कार वन विकास निगम के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी के तौर पर मिलने के बाद चंपावत के पूर्व विधायक ने काशीपुर के रामनगर रोड स्थित काशीपुर मीडिया सेंटर के सभागार में प्रेस वार्ता की। मीडिया से बात करते हुए चंपावत के पूर्व विधायक एवं वर्तमान में वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी ने कहा भारतीय जनता पार्टी ने मुझे अब तक काफी सम्मान दिया।

 

उन्होंने कहा कि संगठन और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा मुझ पर भरोसा जताते हुए वन विकास निगम की जो जिम्मेदारी दी गई है, मेरा प्रयास रहेगा कि वन विकास निगम के स्वरूप को एक अच्छे रूप में ले जाकर अपनी उपस्थिति दर्ज करूँ। अग्नीपथ योजना को लेकर उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि अग्निपथ एक क्रांतिकारी योजना है।

 

भारतीय सेना को विश्व स्तर पर मजबूत स्थिति में रखने के लिए यह एक बड़ा क्रांतिकारी कदम है, हमें इसे समझना होगा कि युवाओं को बरगलाने और गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना से युवाओं को न केवल सेना के लिए बल्कि अपने पूरे जीवन में बदलाव के लिए प्रशिक्षित होने का मौका मिलेगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!