Breaking News

पर्यटकों की सुविधाओं से खिलवाड़ नहीं, भीमताल में 16 होम स्टे जांचे; नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई नैनीताल पुलिस की तत्परता से परिवार से बिछड़ा किशोर मिला, काठगोदाम स्टेशन पर AHTU ने किया बरामद काठगोदाम पुलिस की दोहरी कार्रवाई, नशे में वाहन चलाने वाले चालक पर मुकदमा; ऑपरेशन प्रहार में एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार सलेड़ी-खेरोला से नौकुचियाताल बाईपास का निर्माण शुरू, मंत्री कैड़ा ने किया शुभारंभ; भीमताल को जाम से मिलेगी बड़ी राहत स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस सख्त, हल्द्वानी में 17 वाहनों के कोर्ट चालान; नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई SIR को लेकर ग्राफिक एरा में जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने उठाए सवाल और प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

कल्याणी नदी को पुनर्जीवित करने के लिए नगर निगम की ओर से नदी की सफाई का अभियान लगातार जारी….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

 

रूद्रपुर- कल्याणी नदी को पुनर्जीवित करने के लिए नगर निगम की ओर से नदी की सफाई का अभियान लगातार जारी है। किच्छा रोड ट्रचिंग ग्राउंड के समीप कल्याणी नदी की सफाई के कार्य का मेयर रामपाल सिंह ने मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा,

सहायक नगर आयुक्त राजदेव जायसी एवं राजू नवियाल के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। मेयर रामपाल ने कहा कि कल्याणी नदी को उसके मूल स्वरूप में लाना उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसके लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।

कल्याणी नदी की सफाई के अभियान में रोटरी क्लब सहित विभिन्न संस्थाओं का भी सहयोग लगातार मिल रहा है। अब तक कल्याणी नदी से कई टन कचरा निकाला जा चुका है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। मेयर ने कहा कि मन में इच्छा शक्ति और दृढ संकल्प हो तो कोई भी काम मुश्किल नहीं होता।

 

कल्याणी नदी को उसके मूल स्वरूप में लाना कठिन जरूर है लेकिन यह मुश्किल नहीं। सभी के प्रयासों से यह सपना साकार हो सकता है। मेयर ने कहा कि कल्याणी की सफाई के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। शासन स्तर से भी इसके लिए मदद ली जायेगी।

मेयर ने कहा कि शहर हम सभी का है और इसको स्वच्छ रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए उनके प्रयास लगातार जारी है। किच्छा रोड से ट्रंचिंग ग्राउण्ड को हटाने का काम भी चल रहा है। शहर को स्वच्छता की रैकिंग में नंबर वन पर लाना उनका प्रयास है। इसके लिए शहर के सभी नागरिकों का सहयोग आवश्यक है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!