Breaking News

सलेड़ी-खेरोला से नौकुचियाताल बाईपास का निर्माण शुरू, मंत्री कैड़ा ने किया शुभारंभ; भीमताल को जाम से मिलेगी बड़ी राहत स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस सख्त, हल्द्वानी में 17 वाहनों के कोर्ट चालान; नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई SIR को लेकर ग्राफिक एरा में जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने उठाए सवाल और प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा बाल अधिकारों से लेकर सुरक्षित-असुरक्षित स्पर्श तक, सेंट मैरी स्कूल में छात्रों को किया जागरूक; 1098 हेल्पलाइन की दी जानकारी चोरगलिया थाने में 88 माल मुकदमाती का निस्तारण, न्यायालय के आदेश पर 45 माल नष्ट और 43 आबकारी मालों का फोटोशेशन बनभूलपुरा में सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार

राशन के नाम पर सत्ता में आई भाजपाः अब भेजेगी जेल-जितेंद्र सरस्वती…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर- वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव जितेंद्र सरस्वती ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सब को मुफ्त राशन का वादा करके वोट लेने के बाद भाजपा सरकार अब राशन कार्ड को निरस्त करवा रही है । यह आम नागरिकों के साथ खुला धोखा है।

 

कांग्रेसी नेता सरस्वती ने कहा कि भाजपा ने अपने विधानसभा चुनाव घोषणा पत्र में गरीब जनता से फ्री राशन के बदले वोट लेने का जो अघोषित दाव चला था उसको अब चुनाव के बाद अपात्र बता कर राशन कार्ड निरस्त करने का काम किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि राशन कार्ड निरस्त न करवाने पर जुर्माना भी लगाने का आदेश जारी कर दिया गया । ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा के शासनकाल में राशन लेना कोई गुनाह हो गया हो ।

 

कांग्रेसी नेता सरस्वती ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार का यह आरोप बेबुनियाद है कि कोरोना काल में ज्यादा राशन कार्ड बन गए । जब सारे ही दफ्तर लगभग जीरो लॉकडाउन संख्या पर कार्यरत थे, तब आम जनता भला राशन कार्ड कैसे बनवा सकती थी। सरस्वती ने कहा यह जांच का विषय होना चाहिए कि कोरोना काल में किसने राशन कार्ड बनाए और विधानसभा चुनावों के बाद वह अवैध कैसे हो गए। कांग्रेस भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का जमकर विरोध करती रहेगी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!