Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

फायरिंग के आरोपित के लिए पुलिस ने लिया बी वारंट…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-(एम सलीम खान) जिला मुख्यालय रुद्रपुर के दानपुर क्षेत्र में फायरिंग किए जाने के आरोपी दंपति को यहां लाने के लिए पुलिस ने अदालत से बी वारंट हासिल कर लिया है। जनपद बरेली उत्तर प्रदेश की जेल में बी वारंट दाखिल कर पुलिस उन्हें यहां कोर्ट में पेश करेगी। कीरतपुर के रहने वाले जोगेन्दर बहेरा ने बताया था कि उसने एक प्रापर्टी डीलर गोविंद के जरिए से कीरतपुर की रहने वाली महिला से एक जमीन खरीदी थी।जो तय रकम देने के बाद भी उस पर उसे कब्जा नहीं दिया गया था।

 

जिसे लेकर बीती 23 म ई को बिचौलिये गोविंद की मोबाइल दुकान पर दोनों पक्षों में पंचायत हो रही थी।इसी दौरान गुरबाज ने वहां चार राउंड फायरिंग कर आसपास दहशत फैला दी। जिसके बाद गुरबाज अपनी पत्नी के साथ उत्तर प्रदेश भाग गया। वही बहेड़ी जनपद बरेली उत्तर प्रदेश में पुलिस ने सूचना पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।इस दौरान उसने भागते वक्त यूपी पुलिस को उसके पास से दो पिस्टल और दो तमंचे व भारी संख्या में कारतूस बरामद मिलें थे।

 

जिसके बाद यूपी पुलिस ने जानलेवा हमला और शस्त्र अधिनियम एक्ट में दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।जिसकी विवेचना एस आई महेश कांडपाल को दी गई थी। उन्होंने बताया कि दानपुर फायरिंग मामले में पति पत्नी को यहां कोर्ट में पेश करने के लिए बी वारंट हासिल कर लिया गया है।जिसे बरेली जेल में दाखिल कर आरोपियों को यहां कोर्ट में पेश किया जाएगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!