Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

सद्दाम हत्याकांड में शामिल महिला व मुख्य आरोपी नवाब गिरफ्तार…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

18 मई को की गई थी सद्दाम की निर्मम तरीके से हत्या तभी से फरार था मुख्य आरोपी और महिला

रुद्रपुर-(एम सलीम खान) सद्दाम हत्याकांड के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब उसकी सहयोगी आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिससे हत्या की वजह के संबंध में पुलिस पूछताछ करने में लगी हुई है। हत्या के सही मकसद का पुलिस गुरुवार को खुलासा कर सकतीं हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सद्दाम हत्याकांड के मुख्य आरोपी नवाब और उसकी साथी महिला निशा को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।

 

पूछताछ के बाद पुलिस इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कर सकतीं हैं। यहां बताते चलें कि 18 म ई को सुभाष कालोनी निवासी नबी अहमद ने अपने 24 वर्षीय पुत्र सद्दाम के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।इस मामले उसके पिता ने कबाडी दुकानदार नवाब निशा जुबेर गंगाराम और एक अन्य पर अपने पुत्र को गायब करने का आरोप लगाया था।बीस म ई की देर रात को पुलिस ने रुद्रपुर क्षेत्र में संदिग्ध घूम रहे गंगाराम व शहनवाज को चोरी के संदेह में हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की तो सद्दाम की हत्या से पर्दा उठा था। जिसके बाद सद्दाम के शव को कबाड़ के रिक्शे में डालकर काशीपुर रोड पर झाड़ियों में फेंक दिए जाने का मामला सामने आया था।

 

पुलिस दोनों की निशानदेही पर सद्दाम का शव बुरी हालत में बरामद कर लिया था। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल गंगाराम और शहनवाज को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया था। लेकिन इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी नवाब और उसकी सहयोगी महिला निशा फरार हो गए थे।दो दिन पहले पुलिस ने मुख्य आरोपी नवाब को गिरफ्तार किया था। वही अब नवाब की सहयोगी आरोपी महिला निशा भी पुलिस के शिकंजे में आ गई है। जिसमें पुलिस हत्या के असली मकसद की जानकारी जुटा रही है।माना जा रहा है कि पुलिस आज इस मामले का खुलासा कर सकतीं हैं। 

और पढ़ें

error: Content is protected !!