रुद्रपुर-(एम सलीम खान) चंद रुपयों के लिए एक कबाड़ बिनने वाले एक युवक की हत्या कर दी गई है, वही हत्या के बाद युवक का शव झंडियों में फेंक दिया गया, पुलिस ने इस मामले में कबाड़ का कारोबार करने वाले कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है,
खबर के मुताबिक रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सुभाष कालौनी का रहना वाला सद्दाम उम्र 23 वर्ष कबाड़ बिनने का काम किया करता था, बीती 18 म ई से मृतक सद्दाम घर से लापता था, वही उसकी गुमशुदगी को लेकर उसके परिजन भी परेशान थे, बीती 19 म ई को आसिफ जो कबाड़ खरीदने की दुकान चलता है,


उसकी पत्नी बाजार पुलिस चौकी पहुंची और पुलिस को बताया कि उसके साथ मारपीट करते हुए उसके पति ने किसी युवक की हत्या करने की बात कही है, जिसके बाद पुलिस ने इस को गिरफ्तार किया, और उससे पूछताछ शुरू कर दी,इस मामले में आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने मृतक सद्दाम का शव एक स्कूल के पास से झाड़ियों से बरामद किया है,इस मामले को लेकर दर्जनों लोगों ने पहले बाजार पुलिस चौकी का घेराव किया, और उसके बाद कोतवाली पहुंचे, जहां घंटों तक हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लोगों का हुजूम लग रहा है।
वही पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और सद्दाम का शव उसके परिजनों को सौंप दिया,बता दें कि इस मामले में पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है, वही इस पूरे मामले एक ऐसे व्यक्ति का नाम सामने आया जो खुद एडवोकेट बताता है उसका नाम भी सामने आया है, फिलहाल पुलिस ने इस मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है,
वही पुलिस हिरासत में आए संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है मृतक के परिजनों का आरोप है कि कबाड़ की दुकान चलाने वाला कबाड़ बिनने वाले युवाओं को कबाड़ लाने के एवज में नशीले पदार्थों का वितरण किया करता है, फिलहाल इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है

Skip to content











