Breaking News

दस हजार के इनामी बदमाश को एसटीएफ ने यूपी के बदायू से किया गिरफ्तार…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

एक साल से था फरार संगीन धाराओं में दर्ज है चार मुकदमे

रुद्रपुर (एम सलीम खान) एसटीएफ की टीम ने दस हजार रुपए के इनामी बदमाश को उत्तर प्रदेश के बदायू से गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले एक साल से फरार चल रहा था।

 

 

आरोपी के पास से एसटीएफ ने तमंचा भी बरामद किया है। आरोपी पर संगीन धाराओं में चार मुकदमे दर्ज हैं। एसटीएफ टीम के मुताबिक किच्छा के लालपुर निवासी मोनू खान थाना किच्छा से धारा 307 के एक मामले में वांछित था और पिछले एक साल से फरार चल रहा था।जिस पर पुलिस ने दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

 

जिसकी गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ प्रभारी एमपी सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था।जिसे मंगलवार को सर्विलांस व मुखबिर की सूचना पर आरोपी मोनू खान को इस्लामनगर बदायूं यूपी से गिरफ्तार कर लिया गया। टीम ने उसके पास से एक तमंचा 315 बोर व दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

 

एसटीएफ एस एस पी अजय सिंह ने बताया मोनू खान पर हत्या, हत्या के प्रयास आदि संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि इस साल एसटीएफ ने नौ ईनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!