कनिष्ठ ब्लाक प्रमुख तेजेन्द्र सिंह सहित दो और गिरफ्तार
बाजपुर-(एम सलीम खान) बाजपुर के पिपलिया में हुए गोलीकांड में कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख ग्राम खबारी निवासी तेजेंद्र सिंह उर्फ जटू पुत्र हर केवल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह कुलवंत सिंह की हत्या के मामले में वादी भी है।


गजेंद्र सिंह के द्वारा ही दूसरे पक्ष के नेत्र प्रकाश शर्मा आदि के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा ने बताया कि एक पक्ष की तरफ से तेजेंद्र मामले में वादी भी है। जबकि दूसरी तरफ से दर्ज लूटपाट व मारपीट के मामले में भी उसका नाम आरोपियों के साथ दर्ज है जिसके चलते तेजिंदर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस तेजेंद्र को सोमवार को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है। बताते चलें कि ग्राम पिपलिया में 26 27 अप्रैल को देर रात नेत्र प्रकाश शर्मा के आवास पर अचानक फायरिंग होने से गोली लगने के कारण कुलवंत सिंह नामक युवक की मौत हो गई थी। वही इस घटना में तीन चार लोग घायल हो गए थे।इस मामले में पुलिस ने तेजेन्द्र सिंह सहित दो अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Skip to content











