दो साल बाद कल ईदगाहों में अदा की जाएगी ईदुल फितर की नमाज…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

कोविड काल में पिछले दो सालों से नहीं अदा की गई थी ईद की नमाज

रुद्रपुर-(एम सलीम खान) पावित्र रमजान माह का आज आखिरी रोज़ा है।  आज शाम को ईद का चांद दिखाने के बाद देश भर में ईदुल फितर का त्योहार मनाया जाएगा। जिसे लेकर मुस्लिम समुदाय में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है। जिसका मुख्य कारण यह है कि दो साल के लंबे समय के बाद मुस्लिम समुदाय ईद की नमाज ईदगाहों में अदा करेंगे। कोविड संकट के दौर गुजरी ईदो में मुस्लिम समुदाय ने स्थानीय मस्जिदों में नमाज अदा की थी।

 

जिससे जिले भर के ईदगाह मैदान सुनें रहें। लेकिन कल यानी मंगलवार को जिले भर में मुस्लिम समुदाय ईद की नमाज ईदगाहों में अदा करेंगे।जिसे लेकर मुस्लिम समुदाय में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है। ईदगाह कमेटी के सदस्य ने बताया कि ईदुल फितर की नमाज सुबह 8.30 बजे अदा की जाएगी।

 

जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है। रुद्रपुर की खेड़ा कालौनी में स्थित ईदगाह मैदान में साफ सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। रुद्रपुर सहित पंतनगर, लालपुर,भमरौला सहित आसपास के मुसलमान कल ईदगाह मैदान में ईदुल फितर की नमाज अदा करेंगे।

 

मौलाना आजाद अहमद ने बताया कि कोविड काल में लगातार दो सालों तक मुसलमानों ने अपने अपने मौहल्ले की मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की थी। लेकिन इस बार अल्लाह ताला के फजलो करम से ईदुल फितर की नमाज खेड़ा कालौनी के ईदगाह मैदान में अदा की जाएगी।जिसे लेकर मुस्लिम समुदाय में उत्साह दिखाई दे रहा है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!