देहरादून-(आरिश सिद्दीकी) विकासनगर में जर्नल सी डी एस शहीद विपिन रावत के चित्र के आगे दीप प्रज्वलित कर और पुष्प अर्पित कर सम्मान समारोह का कार्यक्रम किया गया जिसमें बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता व अभिनेत्री पहुंचे बताते चले की बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जो कई धारावाहिक जैसे साथ निभाना साथिया दीया और बाती और तेलुगु फिल्म मैं राउडी ईस्पेक्टर का किरदार निभा चुकी है
वही हीरो ऑफ द नेशन (चंद्रशेखर आजाद) का किरदार निभा चुके अहमद कबीर सादान और कश्मीर फाइल में टेररिस्ट के रूप में नजर आए एक युवा कलाकार प्रिंस खुराना जो कि हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब के रहने वाले हैं


वह भी इस कार्यक्रम में पहुंचे वही कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई जिसके बाद कई स्कूल के बच्चों ने अपनी कार्यक्रमों की प्रस्तुति की वहीं बॉलीवुड के अभिनेता व अभिनेत्रि ऐश्वर्या अरोड़ा को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया बताते चलें कि बॉलीवुड के कलाकारों के साथ फोटो खिंचवाने के लिए लोगों में काफी उत्साह देखा गया

Skip to content











