Breaking News

उत्तराखंड: इस जिले में मास्क लगाने को लेकर हुई सख्ती,नही तो लग सकता है 500 रूपए का जुर्माना..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड : – बढ़ते कोरोना के मामलों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी देहरादून ने सख्त आदेश जारी किया है। जिसके अनुसार अब मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए शासन ने ये कदम उठाया है। यदि आप बिन मास्क पकड़े जाते है तो आपको अब 500 रुपए जुर्माना भरना पड़ेगा। इसलिए घर से निकलने  से पहले मास्क जरूर लगाएं।

 

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राजधानी में कोरोना वायरस के मामलों में इजाफा हो रहा है। स्कूली छात्रों, शिक्षक और कैबिनेट मंत्री के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद शासन ने भी सख्ती करना शुरू कर दी है। जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर अधिकारियों को सख्त दिशा निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा है कि शहर में बिना मास्क के बाहर निकलने वालों से 500 रुपये जुर्माना वसूला जाए।

 

गौरतलब है कि प्रदेश में कोरोना के केस कम होने के बाद प्रशासन ने गाइडलाइन में छूट दी थी। जिससे लोग पुरानी दिनचर्या पर आ गए। लेकिन एक बार फिर कोरोना के केस डराने लगे हैं। विशेषज्ञों ने कोरोना की चौथी लहर को लेकर चेतावनी जारी की है। ऐसे में जरा भी लापरवाही भारी पड़ सकती है। इसलिए सावधानी जरूरी है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!