Breaking News

वन उपज की अवैध अभिवहन के विरुद्ध कार्यवाही,, प्रकरण की जाँच की जा रही है

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी (वंदना गुप्ता) प्रभागीय वनाधिकारी  श्री संदीप कुमार तथा उप प्रभागीय वनाधिकारी  गौला  श्री ध्रुव  सिंह  मर्तोलिया के निर्देशन में दिनांक 25 फरवरी 2021 को  समय 1.00बजे डौली वन क्षेत्र के गश्ती दल द्वारा किच्छा – हल्द्वानी नैशनल हाइवे पर शान्तिपुरी वन बैरियर के पास एक महिंद्रा पिकअप रजिस्ट्रेशन नंबर UP 25 DT 2963 को सेमल चिरान के  185 नग अवैध अभिवहन करने में  पकड़ लिया। वन उपज सेमल  चिरान का अवैध अभिवहन पाए जाने पर वाहन को अपने कब्जे में लेकर विभागीय संसाधनों से लालकुआं वन परिसर में सुरक्षित खड़ा कर दिया गया। रेंजर अनिल जोशी ने बताया कि उक्त वाहन में उत्तर प्रदेश से सेमल का चिरान अवैध रूप से  हल्द्वानी को ले  ज़ाया जा रहा था। प्रकरण की जाँच की जा रही  है। प्राथमिक रुप से IFA 1927 की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज  कर वाहन सीज कर दिया गया है। रेंजर अनिल जोशी ने बताया की वन उपज से संबंधित अवैध कार्यों  के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की जा रही है।टीम में डिप्टी रेंजर मनोज जोशी वन दरोगा दिनेश पंत , सत्येन्द्र नाथ दुबे , किशन राम सामयिक कर्मी राजेंद्र लटवाल,अर्जुन भाकुनी, मनोहर जोशी, हरि राम आदि थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!