जवानों की सतर्कता से ही हम है सुरक्षित-मुख्यमत्री पुष्कर सिंह धामी….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

एब एब बी के नव प्रशिक्षुओं ने दीक्षांत समारोह में देश सेवा की ली शपथ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रशिक्षु का किया सम्मान

श्रीनगर-(एम सलीम खान) श्रीनगर सीमा पर तैनात जवानों की सतर्कता से ही हम अपने घरों में सुरक्षित है। सीमा सुरक्षा बल हर संकट में नागरिकों का साथ देने में सतर्कता दिखाते है। सीमाओं पर रहने वाले नागरिक भी सुरक्षाबलों के सम्मान ही एक प्रहरी के रूप में अपना कर्तव्य निभाते हैं।

 

मैं उन शहीदों को श्रद्धांजलि और नमन करता हूं, जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है। यह वक्तव्य मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को श्रीनगर के केन्द्रीय कृत प्रशिक्षण केन्द्र सशस्त्र सीमा बल के नव प्रशिक्षुओं के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कही।

 

सीएम धामी ने कहा कि मुझे गर्व है कि एस एस बी के जवाब सीमा की सुरक्षा के साथ साथ अनेकों दायित्वों का निर्वहन तत्परता से करते हैं।

 

इन जवानों द्वारा कोविड काल तथा चुनाव के समय में शांतिपूर्ण ढंग से कार्य किया गया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने सलामी के उपरांत पार्सिग आउट परेड का निरीक्षण किया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!