दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा कलश यात्रा निकाली गई 24 अप्रैल से शुरू होगी भागवत कथा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

कलश यात्रा का फूलों की वर्षा से जोरदार स्वागत

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) शहर के गांधी पार्क में आयोजित होने वाली भागवत कथा से पहले नगर में कलश यात्रा निकाली गई।इस दौरान कलश यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने जगह जगह कलश यात्रा का पुष्प वर्षा से जोरदार स्वागत किया। आपकों बता दें कि दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा नगर के गांधी पार्क मैदान में सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा।

 

जिसकी तैयारियां को आज अंतिम रूप दे दिया गया।इस अवसर पर रुद्रपुर में भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया।इस दौरान श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा से जोरदार स्वागत किया।शहर का माहौल धार्मिक उद्घोष से गूंज उठा।इस दौरान दर्जनों लोग ने इस कलश यात्रा में भाग लिया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!