रुद्रपुर-(एम सलीम खान) उमस भरी गर्मी के बाद तराई में देर रात मौसम ने करवट बदली है। तेज हवाओं के साथ हल्की फुल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है। इस बीच ओलावृष्टि से उमस भरी गर्मी से राहत महसूस हुई की गई। बीते दो दिनों से तपती धूप से जबरदस्त गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया था।
बुधवार को दिन भर तेज धूप ने जिस्म को जलाने का काम किया। लेकिन देर रात मौसम ने अचानक करवट बदली और तेज हवाओं के साथ हल्की फुल्की बारिश के बाद ओलावृष्टि से लोगों को राहत मिली।रात करीब आठ बजे से हल्की फुल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई।इस दौरान रुद्रपुर शहर सहित आसपास के क्षेत्र में ओलावृष्टि शुरू हो गई।


जिसके बाद उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। लेकिन इस ओलावृष्टि से किसानों को नुक्सान होने की संभावना बन गई। जिससे किसानों को दिक्कत आ सकती है। उन्हें नुकसान होने की संभावना जताई गई है।

Skip to content











