रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से भाजपा द्वारा चार राज्यों में पूर्ण बहुमत से जीत हासिल करने के उपलक्ष में इस बार पार्टी के स्थापना दिवस पर अपने अपने राज्य के मतदाताओं तक पहुंचने के 20 अप्रैल तक चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने की अपील की है।
केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड में भी भाजपा संगठन द्वारा प्रस्तावित 30 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं को प्रतिभाग करते हुए मतदाताओं तक राज्य की जनउपयोगी योजनाओं को पहुंचाने की कवायद में अपना योगदान देना चाहिए उन्होंने कहा कि अगले 20 अप्रैल तक प्रतिदिन प्रधानमंत्री किसान योजना, ज्योतिबा फुले दिवस, गरीब कल्याण योजना, अंबेडकर योजना, अनुसूचित जनजाति कल्याण की योजनाएं, असंगठित श्रमिक योजनाएं, स्वच्छ भारत मिशन, पोषण अभियान की योजनाएं, आजादी का अमृत महोत्सव जैसे विभिन्न कार्यक्रम प्रदेश में आयोजित होने हैं।


लिहाजा इन कार्यक्रमों में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे ऐसी उन्हें उम्मीद है। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने उत्तराखंड के प्रख्यात लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी को संगीत अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं नरेंद्र नेगी को शुभकामना देते हुए केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा है कि उनकी इस उपलब्धि ने संपूर्ण उत्तराखंड को गौरवान्वित किया है उन्होंने कहा कि समय-समय पर नरेंद्र नेगी द्वारा लोकगीतों के माध्यम से उत्तराखंड राज्य में जागृति एवं जन जागरूकता लाने का सुनहरा प्रयास किया गया है
उन्होंने हमारे उत्तराखंड की संस्कृति और विरासत को हमेशा समृद्ध किया है भट्ट ने गढ़वाल रत्न नरेंद्र सिंह नेगी को भारत के प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी पुरुस्कार से सम्मानित होने पर उन्हें बधाई दी है, केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि उक्त सम्मान मिलना प्रदेश के लिए गर्व की बात है, नरेंद्र नेगी ने अपनी लोकगायन के माध्यम से उत्तराखंड की विरासत को संजोया है।

Skip to content











