पैसों के लेनदेन को लेकर बीती रात दो पक्षों के लोगों में जमकर चले लाठी-डंडे|

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं (जफर अंसारी) लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के राजीव नगर बंगाली में पैसों के लेनदेन को लेकर बीती रात दो संप्रदाय के लोगों में जमकर लाठी-डंडे चले घटना में एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए मौके पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष तरफ से मिली मामले कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार राजीव नगर बंगली निवासी रजत ठाकुर पुत्र रामानंन्द ठाकुर के मोहल्ले के ही शहदाब पर 20 हजार रुपए उधार थे। रजत उक्त व्यक्ति से अपने पैसे मांग कर रहा था तो उसने देने से इन्कार कर दिया। दोनों में कहासुनी होने लगी तो उसने बीच-बचाव करना चाहा। इस बात को लेकर शहदाब  पक्ष के लोगों ने रजत ठाकुर के घर पर हमला बोल दिया, जिससे वह और उसे दो दोस्त घायल हो गए।इधर घायल रजत ठाकुर ने बताया कि उनके शहदाब पर 20 हजार रुपये उधार थे। वह अपने रुपये मांगने गए तो उसने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ।वही दो संप्रदाय के लोगों में बवाल होने की सूचना मिली तो पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत किया। इस दौरान पुलिस एक आरोपी को पकड़कर कोतवाली भी ले आई

और पढ़ें

error: Content is protected !!