रविवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी ने फायर ब्रिगेड का आचौक निरीक्षण किया
फायर ब्रिगेड की व्यवस्थाओं को परखने पहुंचे एस एस पी


रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) जनपद ऊधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी ने रविवार को काशीपुर बाईपास रोड स्थित फायर ब्रिगेड का आचौक निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद फायर ब्रिगेड के अधिकारियों और कर्मचारियों से हर स्थिति से निपटने के लिए मुस्तैद रहने को कहा। एस एस पी डा मंजूनाथ टीसी ने कहा कि फायर ब्रिगेड में हर हर उपकरण को समय-समय पर जांचते रहें,
ताकि आवश्यकता पड़ने पर सभी उपकरणों का उपयोग सही ढंग से किया जा सके। इस दौरान उन्होंने फायर ब्रिगेड स्टेशन में सभी उपकरणों, वाहनों, स्टेशन की साफ सफाई और अभिलेखों का अवलोकन किया।

Skip to content











