रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) भाजपा विधायक शिव अरोरा ने रविवार को अपने आवास पर आयोजित जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए की जन समस्याओं का निराकरण समय से पहले किया जाएं।
सुबह करीब 9 बजे से भारी संख्या में लोगों ने विधायक शिव अरोरा के आवास पर पहुंचकर उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया। इसके बाद उपरांत विधायक शिव अरोरा ने ग्रामीण क्षेत्र कुदनंगर में जन आभार कार्यक्रम में शिरकत की, जहां स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।


इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने कहा कि यह जीत उनकी नहीं बल्कि हर कार्यकर्ता की जीत है। उन्होंने बूथ कार्यकर्ताओं पर पार्टी को जिताने के लिए मेहनत करने वाले व्यक्ति का अभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के सहयोग से हर जरूरत मंद की राहत राशि भी उपलब्ध कराई जाएगी।
इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों को राहत राशि के चेक वितरित किए। इस दौरान कार्यक्रम में दर्जनों लोग मौजूद थे।

Skip to content











