Breaking News

QR कोड से मिलेगी परीक्षा केंद्र की लोकेशन, भर्ती परीक्षाओं के लिए आयोग की हाईटेक व्यवस्था धामी सरकार के पांच वर्ष पूर्ण होने पर श्री राम स्टोन क्रेशर की अनूठी पहल, मरीजों के बीच पहुंची खुशियां सीएम धामी के प्रस्तावित दौरे से पहले पुलिस की सख्ती, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष फोकस उत्तराखंड में 8.39 लाख और मतदाता सूची से बाहर होने की तैयारी, प्री-एसआईआर में पहले ही कट चुके 4.53 लाख वोट वीकेंड पर नैनीताल जाने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी, 4 और 5 जुलाई को लागू रहेगा विशेष डायवर्जन प्लान अब सरकार पहुंचेगी आपके द्वार, 15 दिवसीय सेवा पखवाड़े में घर-घर तक पहुंचेंगी जनकल्याणकारी योजनाएं

नशे के खिलाफ अभियान में सभी वर्ग निभाएं अपनी अहम भूमिका-आपरेशन सीओ परवेज अली…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

अपनी सतर्कता से अब तक कई नशा तस्करों को पहुंचाया सलाखों के पीछे

जन सहयोग से लग सकता है नशें पर अंकुश-सीओ अली

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कारवाई की जा रही है।इस अभियान की जिम्मेदारी ऊधम सिंह नगर के सीओ आपरेशन परवेज़ अली को सौंपी गई है। जिनके कुशल नेतृत्व में अब तक कई बड़े नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है।सीओ आपरेशन परवेज़ अली के निर्देशन पर एटी ड्रग्स पुलिस की टीम ने अब तक ऐसे बहुत से तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जो हमारे समाज की युवा पीढ़ी को नशें की गर्द में धकेलने का काम कर रहे हैं।

 

वही जिले में बड़े नशा तस्करों को लेकर भी पुलिस टीम सीओ आपरेशन परवेज़ अली के नेतृत्व में लगातार ऐसे लोगों के लिए काल बन गई है।एक खास बातचीत में सीओ आपरेशन परवेज़ अली ने हमारे संवाददाता एम सलीम खान को बताया कि जिले में नशें पर अंकुश लगाने के लिए आम जनमानस का सहयोग जरूरी है।सीओ आपरेशन परवेज़ अली ने कहा कि आम जनमानस की सतर्कता से ही पुलिस नशें पर अंकुश लगाने में सफल होगी। उन्होंने कहा कि हमारे देश की युवा पीढ़ी को नशें की गर्द में धकेलने वाले यह तस्कर चंद पैसों के लिए युवाओं को बर्बादी की कगार पर लाकर खड़ा कर रहे हैं।सीओ आपरेशन परवेज़ अली ने कहा कि ऐसे लोगों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा।

 

उन्होंने विभिन्न समाजसेवी संगठनों, समाजिक स्थाओ सहित जागरुक युवा पीढ़ी को संदेश देते हुए कहा कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सभी वर्गों को अपनी अहम भूमिका निभानी होगी, जिसके बाद हमारे समाज के युवा इस नशे की आदत से छुटकारा पा सकेंगे। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में संचालित संगठनों से जुड़े लोगों को जागरूक करते हुए कहा नशे के खिलाफ इस अभियान में सभी वर्गों अपनी अहम भूमिका निभाएं, ताकि इस काले कारोबार पर अंकुश लगाया जा सके।सीओ आपरेशन परवेज़ अली ने बताया कि हमारी टीम जिले भर में काउंसलिंग कर युवाओं को नशें के गलत प्रभाव के प्रति जागरूक करने का काम भी काम रही है।

 

इसके अलावा नशें के आदी युवाओं को नशा मुक्ति केन्द्रों में भर्ती कराया जा रहा है।समय समय पर उन्हें नशे के गलत प्रभाव से जागरूक किया जा रहा। वही उन्होंने बताया कि जो लोग नशे की आदत में शुमार है,उनका इलाज करने के अलावा उनका ध्यान योगा और दैनिक खेलों में भी लगाया जा रहा है। ताकि उन्हें नशे से बचने में मदद मिले। उन्होंने सभी सामाजिक संगठनों और जागरूक युवाओं, बुद्धिजीवी से नशे के खिलाफ अभियान में सहयोग देने की अपील की है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!