Breaking News

QR कोड से मिलेगी परीक्षा केंद्र की लोकेशन, भर्ती परीक्षाओं के लिए आयोग की हाईटेक व्यवस्था धामी सरकार के पांच वर्ष पूर्ण होने पर श्री राम स्टोन क्रेशर की अनूठी पहल, मरीजों के बीच पहुंची खुशियां सीएम धामी के प्रस्तावित दौरे से पहले पुलिस की सख्ती, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष फोकस उत्तराखंड में 8.39 लाख और मतदाता सूची से बाहर होने की तैयारी, प्री-एसआईआर में पहले ही कट चुके 4.53 लाख वोट वीकेंड पर नैनीताल जाने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी, 4 और 5 जुलाई को लागू रहेगा विशेष डायवर्जन प्लान अब सरकार पहुंचेगी आपके द्वार, 15 दिवसीय सेवा पखवाड़े में घर-घर तक पहुंचेंगी जनकल्याणकारी योजनाएं

भाजपा सरकार ने जनता को ठगने का किया है काम-जितेंद्र सरस्वती..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-(सुनील शर्मा) वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव जितेंद्र सरस्वती ने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने शपथ लेते ही पहले गैस सिलेंडर और पेट्रोल दामों में बढ़ोतरी के बाद अब पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं को महंगा कर एक बार फिर  जनता को ठगने का काम किया l

 

कांग्रेसी नेता सरस्वती ने कहा कि 1 अप्रैल से घरेलू पेयजल उपभोक्ताओं को 9% और कमर्शियल  उपभोक्ताओं के 11%  से अधिक भुगतान करना होगा, यानी कि अब पेयजल बिलों में हर महीने बिल में 14 से 25% की वृद्धि हो जाएगी,जिससे एक बार फिर प्रदेश में पानी आम जनता के लिए महंगा हो जाएगा l पीसीसी सचिव सरस्वती ने कहा कि उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने  नई बिजली दरों  का ऐलान करते हुए 2.68% की बढ़ोतरी कर प्रदेश के 4 लाख बीपीएल उपभोक्ताओं सहित 11.43 लाख सामान्य उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में बढ़ोतरी  की है l

 

जबकि पहले यूनिट के अनुसार फिक्स चार्ज लगाया जाता था, वहीं अब सरकार की हठधर्मिता के कारण कनेक्शन के लोड़ हिसाब से फिक्स चार्ज लगाया जाएगा l कांग्रेसी नेता सरस्वती ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने अपने घोषणा- पत्र में उत्तराखंड की जनता को विधानसभा चुनावों में आश्वस्त किया था

 

कि वह बिजली- पानी जैसी मूलभूत आवश्यकताओं के लिए राहत देगी,लेकिन उत्तराखंड जैसे राज्यों में जहां जल – जमीन कि अपनी पहचान होने के बावजूद आज प्रदेश की आम जनता बिजली और पानी जैसी मूलभूत आवश्यकता को सरकार द्वारा महंगा करने पर ठगा हुआ महसूस कर रही है, चुनाव संपन्न होते ही भाजपा की कथनी और करनी का अंतर जनता के सामने आ गया l

और पढ़ें

error: Content is protected !!