Breaking News

SIR को लेकर ग्राफिक एरा में जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने उठाए सवाल और प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा बाल अधिकारों से लेकर सुरक्षित-असुरक्षित स्पर्श तक, सेंट मैरी स्कूल में छात्रों को किया जागरूक; 1098 हेल्पलाइन की दी जानकारी चोरगलिया थाने में 88 माल मुकदमाती का निस्तारण, न्यायालय के आदेश पर 45 माल नष्ट और 43 आबकारी मालों का फोटोशेशन बनभूलपुरा में सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड

तपती धूप और मजूदरों का धरना प्रशासन ने नहीं लिया अब तक संज्ञान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

11वे दिन भी धरने पर बैठे रहे लुकास टीवीएस के श्रमिक

विभिन्न श्रमिकों संगठनों ने दिया आंदोलन को समर्थन

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) पिछले 11 दिनों से तपती धूप में धरना दे रहे लुकास टीवीएस के श्रमिक आंदोलन पर डटे हुए हैं। शहर के गांधी पार्क में अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं लुकास टीवीएस के श्रमिकों को इस आंदोलन को विभिन्न श्रमिक संगठनों ने अपना समर्थन दिया है। भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले आंदोलन कर रहे श्रमिकों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों को लिखित रूप से माना नहीं जाता,उनका आंदोलन जारी रहेगा। वही हैरानी इस बात की है कि जिला प्रशासन भी आंदोलन कर रहे श्रमिकों की सुध लेने को तैयार नहीं है।

 

इस मामले में जब सहायक श्रम आयुक्त से बातचीत करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। वही कड़क धूप में धरना दे रहे श्रमिकों की स्वास्थ्य पर बड़ा असर पड़ने की संभावना है। सूबे की धामी सरकार भी आंदोलन कर रहे इन श्रमिक की कोई भी सुध लेने को राजी नहीं है। पिछले 11 दिनों से तपती धूप में धरना दे रहे यह श्रमिक अपनी मांगों को लेकर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वही उनकी मांग है कि कंपनी से बाहर किए गए श्रमिकों को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। श्रमिक संगठन के अध्यक्ष ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!