Breaking News

नक़ली सिपाही असली पुलिस की गिरफ्त में जाने क्या है पूरा मामला…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर(एम् सलीम खान) देहरादून- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में स्थानीय व्यापारियों को कानून की धौंस दिखाकर अवैध वसूली करने वाला एक फर्जी सिपाही कोई असली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

 

स्थानीय व्यापारियों की शिकायत पर वाहन चालक और दुकानदारों से अवैध वसूली करने वाले इस फर्जी को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। फर्जी सिपाही पर आरोप है कि उसके द्वारा विभिन्न कानूनों की धौंस देकर लंबे समय से अवैध वसूली की जा रही थी।

 

पुलिस ने उसके पास से फर्जी आईडी कार्ड, उत्तराखंड पुलिस पैरटन, वर्दी, उत्तराखंड पुलिस की जैकेट सहित अन्य सामान बरामद किया है।अपर पुलिस अधीक्षक नगर सरिता डोभाल ने बताया कि आरोपी का नाम मुकेश कुकरेती है। आरोपी शास्त्री नगर का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वही पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!