ऊधम सिंह नगर (एम सलीम खान) – उत्तराखंड विधानसभा चुनावों के परिणाम बेहद चौंकाने वाले सामने आए हैं। एक्जिट पोल के नतीजों की नतीजों की मानें तो उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने के दावे किए जा रहे थे। लेकिन मतगणना के बाद जो नतीजे सामने आए हैं, उन्होंने इस बात को साबित कर दिया है कि भाजपा फिर एक बार आने वाले पांच सालों तक उत्तराखंड में सत्ता पर काबिज हो गई है।
बाजपुर विधानसभा……



यशपाल आर्य जीतें (कांग्रेस) राजेश कुमार हारे (भाजपा)
नानकमत्ता विधानसभा……..

गोपाल सिंह राणा जीते कांग्रेस डा प्रेम सिंह राणा हारे (भाजपा)
हैरानी इस बात की है कि इन चुनावों भाजपा और कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं को करारी हार का सामना करना पड़ा है। चलिए आपको बताते हैं जनपद ऊधम सिंह नगर की नौ विधानसभा सीटों पर किसने मारी बाजी और कौन नाकाम साबित हुआ।बात करते हैं रुद्रपुर विधानसभा सीट की इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा था। लेकिन यहां पर भाजपा ने फिर एक बार अपना दमखम दिखाया है। भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा ने प्रचंड बहुमत से जीत हासिल कर कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा को करारी शिकस्त दी है।
जसपुर विधानसभा सीट,………..

आदेश चौहान जीते(कांग्रेस) डा शैलेन्द्र मोहन सिंघल हारे(भाजपा)
सितारगंज विधानसभा सीट……….

सौरभ बहुगुणा जीतें (भाजप) नवतेज पाल सिंह हारे (कांग्रेस)
इससे पहले भी इस सीट पर भाजपा के बागी निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार ठुकराल ने बीते दष सालों तक भाजपा का कब्जा बरकरार रखा था। लेकिन इस बार टिकट न मिलने के बाद उन्होंने बगावत कर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप रुद्रपुर विधानसभा सीट से चुनाव लडा और करारी हार का सामना किया।अगर बात करें कांटे की टक्कर की तो यहां कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा और भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा के बीच कडा मुकाबला रहा। वही भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा ने प्रचंड बहुमत से जीत हासिल कर दोनों प्रत्याशियों को इस मुकाबले से बाहर कर दिया। भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा ने 19.750 के बड़े अंतर से अपनी जीत दर्ज कराई।
गदरपुर विधानसभा सीट …….

अरविंद पाण्डेय जीतें (भाजपा) प्रेमानंद महाजन हारे (कांग्रेस)
किच्छा विधानसभा सीट………
तिलक राज बेहड जीते (कांग्रेस) राजेश शुक्ला हारे (भाजपा)
उन्हें कुल 60.602 मत मिले। वही कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा को 40.852, भाजपा के बागी निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार ठुकराल को 26.988, आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी नंदलाल प्रसाद को 1212. बसपा प्रत्याशी चंद्रेश्वर राव को 1095.भासुसे के प्रत्याशी गंगा सागर को 383. सपा प्रत्याशी एस पी ठुकराल को 287. न्याय धर्म सभा के सोनी श्रीवास्तव को 305. और आजाद प्रत्याशी सुरेन्द्र सिंह को 373. मत मिले। इसमें भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा ने कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा को 19.750 मतों से हराया। वही शिव अरोरा की जीत का यह अंतर पिछले चुनाव से कम रहा।साल 2017 में भाजपा प्रत्याशी राजकुमार ठुकराल ने कांग्रेस प्रत्याशी तिलक राज बेहड को 24.771 मंतो से करारी शिकस्त दी थी।
खटीमा विधानसभा सीट………..

भुवन चंद्र कापड़ी जीते (कांग्रेस) सीएम पुष्कर सिंह धामी हारे (भाजपा)
रुद्रपुर विधानसभा सीट…..

शिव अरोरा जीतें (भाजपा) मीना शर्मा हारे (कांग्रेस)
उस समय भाजपा प्रत्याशी को 68.754 व उसके प्रतिबदी कांग्रेस प्रत्याशी तिलक राज बेहड को 43.983 मत मिले थे। वही निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार ठुकराल ने दावा किया था कि वह आज तक कोई चुनाव नहीं हारे, लेकिन इस बार उनके भाग्य ने उनका साथ नहीं दिया। वही ठुकराल तीसरे स्थान पर खिसक गये। कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा को उस समय बड़ा झटका लगा जब वो भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा के हाथों करारी हार का शिकार हुईं। वही आम मतदाताओं ने शिव पर भरोसा जताते हुए उनके सर विधायक का ताज सजा दिया। कांग्रेस की इस हार की जिम्मेदारी कांग्रेस के उन नेताओं पर निर्भर करती है जिन्होंने इस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा से दूरी बनाए रखी।अब बात करते हैं खटीमा विधानसभा सीट की।
काशीपुर विधानसभा सीट…..

त्रिलोक सिंह चीमा जीते (भाजपा) रमेश चंद्र हारे (कांग्रेस)
इस सीट पर उत्तराखंड के मौजूदा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कांग्रेस प्रत्याशी भुवन चंद्र कापड़ी ने करारी शिकस्त देकर खटीमा विधानसभा सीट को कांग्रेस की झोली में डाल दिया। खटीमा विधानसभा सीट से चुनाव लड रहे कांग्रेस के विजयी प्रत्याशी भुवन चंद्र कापड़ी को 47.670 मत मिले। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को 40.670 मत मिले। कांग्रेस प्रत्याशी भुवन चंद्र कापड़ी ने सीएम धामी को 6951 मतों से करारी शिकस्त देकर खटीमा विधानसभा सीट पर कब्जा कर लिया।अगर बात करें सितारगंज विधानसभा सीट को यह फिर एक भाजपा ने अपना कब्जा बरकरार रखने में सफलता हासिल की है। भाजपा प्रत्याशी सौरभ बहुगुणा ने कांग्रेस प्रत्याशी नवतेज पाल सिंह को बड़े मतों के अंतर से हरा दिया। यहां भाजपा प्रत्याशी सौरभ बहुगुणा ने कांग्रेस को 5637 मतों से हराया। नानकमत्ता विधानसभा सीट पर फिर एक बार कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है।यह कांग्रेस प्रत्याशी गोपाल सिंह राणा ने भाजपा प्रत्याशी डॉ प्रेम सिंह राणा को 4853 मतों से हरा दिया।बता दें कि गोपाल सिंह राणा इस सीट से पहले भी विधायक रहे हैं। किच्छा विधानसभा सीट पर फिर एक बार कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष तिलक राज बेहड ने दस सालों से इस सीट पर जमें भाजपा विधायक राजेश शुक्ला को करारी शिकस्त दी है।यह कांग्रेस प्रत्याशी तिलक राज बेहड ने भाजपा विधायक राजेश शुक्ला को 3859 मतों से हरा दिया है।
वही जसपुर विधानसभा सीट पर फिर एक बार मौजूदा विधायक आदेश चौहान ने कब्जा करने में सफलता हासिल की है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी डॉ शैलेन्द्र मोहन सिंघल को 3896 मतों से हरा दिया। आपको बता दें कि आदेश चौहान इस सीट पर पहले से विधायक हैं। वही काशीपुर विधानसभा सीट पर फिर एक भाजपा के पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा के पुत्र त्रिलोक सिंह चीमा ने अपना पिता की विरासत को बरकरार रखने में सफलता हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र चन्द सिंह को 1484 मतों से चुनाव हरा दिया।
बाजपुर विधानसभा सीट पर उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने फिर एक बार कब्जा कर लिया है। भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए यशपाल आर्य ने इस सीट पर अपनी जीत दर्ज कराई है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी को 2282 मतों से चुनाव हारने में सफलता हासिल की है। गदरपुर विधानसभा सीट पर फिर एक बार सूबे के शिक्षा मंत्री अरविंद पाण्डेय ने जीत दर्ज कराई है।ऐसा पहली बार हुआ जब किसी शिक्षा मंत्री ने एक ही सीट से तीसरी बार चुनाव जीत है।यह इतिहास है कि कांग्रेस य भाजपा के शिक्षा मंत्री आज तक एक ही सीट से चुनाव नहीं जीते हैं। अरविंद पाण्डेय ने यह नया कीर्तिमान स्थापित किया।

Skip to content











