Breaking News

नक़ली नोटों सहित युगल गिरफ्तार,,राजधानी दून में चल रहा था जाली नोटों का गोरखधंधा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

करीब सात लाख के नकली और 80 हजार के असली नोट दिल्ली के रहने वाले जोड़ों से बरामद

देहरादून दिल्ली से उत्तराखंड में जाली नोट खपाने आये दिल्ली के एक युगल जोड़ी को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चकराता पुलिस ने इनके कब्जे से 2000 के 334 जाली नोट कुल 6.68 लाख रुपए) और 148 असली नोट कुल (80020) रुपए बरामद किए हैं।

 

पुलिस के मुताबिक चकराता के कैनाल रोड गेट के पास पुलिस चैकिंग के लिए ब्रेजा कार को रोका तो उसमें सवार बहार अहमद पुत्र निहाल अहमद निवासी भजनपुरा उत्तर पूर्व दिल्ली और एक युवती प्रेमलता निवासी सिविल लाइन दिल्ली के कब्जे से जाली नोट बरामद किए। बताया जा रहा है कि यह दोनों एक दूसरे के दोस्त हैं।

 

वही कुछ माह पहले भी इस जोड़े ने जाली नोटों को कुछ दुकानदारों और शापिंग मॉल में खपाया था।यह दोबारा यह जाली नोटों को खापने के लिए आए थे। मुखबिर की सूचना पर दोनों को पुलिस ने जाली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है।

 

 

वही इस मामले में पुलिस ने इनका वाहन भी सीज कर दिया है। पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया कि जाली नोटों को असली नोटों से बदलना उनका उनका मकसद था। जिससे वह मोटा लाभ अर्जित करते हैं। यह नोट दिल्ली से लाएं जातें हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!