सिद्ध पीठ मां मनसा देवी के मंदिर में अज्ञात चोरों द्वारा किया गया चोरी का प्रयास

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-(सुनील शर्मा) मां मंसा देवी मंदिर में रात रात्रि चोरी का प्रयास किया गया है। मां मंसा देवी मंदिर के प्रबंधक विकास शर्मा ‘खुट्टू’ ने काटोराताल चौकी प्रभारी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। आपको बताते चलें कि नगर स्थित मां मंसा देवी मंदिर के प्रबंधक विकास शर्मा ‘खुट्टू’ ने पुलिस को तहरीर देकर बताया हैं

 

गुरुवार को  सुबह प्रतिदिन की भांति मंदिर खोला गया था। लेकिन उस समय किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। अब जब वे मंदिर बंद होने के बाद वहां पहुंचे तो देखा कि उसकी स्टील की ग्रिल में से कई ग्रिल कटी हुई हैं। मंदिर के दरवाजे की एक रोड बिल्कुल गायब थी। जिससे ऐसा प्रतीत होता है। कि चोरों ने रात्रि में ग्रिल को काटने का प्रयास किया।

 

और काम पूरा न होने पर उसे वहीं अज्ञात चोर अटका कर चले गये। हो सकता है। कि उन्होंने चोरी के काम को आज अंजाम देने की योजना बनाई थी। विकास शर्मा खुट्टू ने पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, सूचना मिलने ही कटोराताल पुलिस चौकी इंचार्ज नवीन बुधानी मौके पर पहुंच गये और मामले की जानकारी ली। मंदिर के आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि कल रात्रि कुत्ते जोर जोर से भोंक रहे थे। लेकिन उन्होंने इस ओर ध्यान नहीं दिया।

 

जिस पर नवीन बुधानी ने लोगों से अपील की हैं। कि यदि रात्रि में कुत्ते भोंकते हैं। या कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दें। इस मौके पर आशीष शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रभात साहनी,उपाध्यक्ष जतिन नरूला, योगेश जोशी, विशाल रुहेला आदि मौजूद थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!