डॉ केशव अग्रवाल पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने गोली मारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

बरेली-(एम् सलीम खान) प्रसिद्ध सर्जन व बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ केशव अग्रवाल को शनिवार रात बाइक सवार दो बदमाशों ने बरेली के एकता तिराहे के नजदीक गोली मार दी। वह शिव मंदिर में पूजा कर अपने घर वापस लौट रहे थे। गोली उनके मुंह पर लगी है। बरेली के केशलता हास्पिटल में उनका उपचार चल रहा है।

 

वही चिकित्सकों ने उनकी हालत स्थिर बताई है। डॉ अग्रवाल शनिवार की देर शाम केशलता हास्पिटल से अपने वाहन चालक के साथ कार से एकता नगर के पास शिव मंदिर में पूजा अर्चना करने गए थे। मंदिर से वापसी के दौरान रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपनी कार में बैठे ही थे कि मंदिर से कुछ दूरी पर बड़े ही थे कि उनके वाहन चालक को एक आवाज सुनाई दी तो उसने कार सड़क किनारे रोकने की कोशिश की।

 

डॉ अग्रवाल ने अपने वाहन चालक को गोली मारें जाने की बात कही और अस्पताल ले जाने को कहा। वाहन चालक ने जब पीछे मुड़कर देखा तो डा अग्रवाल के जबड़े से खून बह रहा था। उन्हें तुरंत केशलता हास्पिटल में भर्ती कराया गया।इस मामले की सूचना पर एडीजे जोन राजकुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित मीणा सजवाण ने मौके पर पहुंचकर सारी जानकारी ली। वही पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खगालना शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि हमलें के आरोपी बदमाश जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!