मोटाहल्दू क्षेत्र के जंगल में एक टस्कर हाथी का मिला शव,शव मिलने से मच गया वन विभाग में हड़कंप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं-(राहुल दुमका) हल्द्वानी के तराई पूर्वी वन प्रभाग के मोटाहल्दू क्षेत्र के जंगल में एक टस्कर हाथी का शव मिला है।

 

हाथी का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिसके बाद अब मृतक हाथी का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक हाथी की उम्र 50 वर्ष बताई जा रही है, बीमारी से हाथी की मौत का अनुमान लगाया जा रहा है।

 

हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हाथी की मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। इस क्षेत्र में 1 साल पहले भी एक हाथी की मौत हो गई थी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!