लोगों का मिला अपार समर्थन रम्पुरा,शिव नगर, ट्रांजिट कैंप में मची साइकिल की धूम
रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी एस पी ठुकराल ने आज से अपने जनसंपर्क अभियान का आगाज किया।इस दौरान उन्होंने रुद्रपुर विधानसभा के शिव नगर, ट्रांजिट कैंप, रम्पुरा पूर्वी, रम्पुरा उत्तरी क्षेत्र में अपने पक्ष में मतदान करने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया।



इस दौरान उन्होंने हर गरीब, मजदूर, और किसानों को अपने गले लगाते हुए कहा कि सपा सत्ता में आई तो हर किसी को सम्मान और रोजगार देने के लिए काम किया जाएगा।इस दौरान उन्हें लोगों का अपार समर्थन मिला।\
इस दौरान चुनाव प्रचार में उनके साथ सुमन पंत, शीला चौधरी, परवीन खान, सुनील कुमार, यशपाल सिंह,प्रेम सिंह,कुलदेव सिंह, मोहम्मद साजिद,फैसल खान,सोनू, सुखविंदर सिंह,सिमरन,बाबी,गोपी जसवीर सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Skip to content











