सपा उम्मीदवार एस पी ठुकराल के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

किसान आंदोलन में शहीद हुए नवरीत सिंह के पिता, विक्रम सिंह ने किया कार्यालय का उद्घाटन

कहा उत्तर प्रदेश सहित उत्तराखंड में सत्ता से बाहर होगी भाजपा और कांग्रेस

किसान आंदोलन भाजपा के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा

 रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी एस पी ठुकराल के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन बीते रोज किसान आंदोलन में शहीद हुए नवरीत सिंह के पिता सर सरदार विक्रम सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश सहित उत्तराखंड में सत्ता से बाहर होगी।

उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन भाजपा के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के साथ जिस तरह आंदोलन मे किसानों के साथ बर्ताव किया है, उसकी जितनी भी निन्दा की जाएं,वह कम हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सीमाओं सहित यूपी के लखीमपुर खीरी में किसानों को कुचलने की साजिशें की गई।

 

मोदी सरकार के एक मंत्री ने जिस तरह किसानों को अपना निशाना बनाया,उस मंत्री के खिलाफ आज तक मोदी सरकार ने किसी तरह की कोई सख्त कारवाई नहीं की। जिससे साफ जाहिर है कि मोदी सरकार किसान विरोधी नीतियों पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में किसान भाजपा का विरोध कर रहे हैं।

 

अब समय आ गया है जब किसान विरोधी नीतियों पर चलने वाली भाजपा सरकार को उखाड़ फैक दिया जाए। सपा उम्मीदवार एस पी ठुकराल ने कहा कि भाजपा गरीब विरोधी है। मोदी ने हमेशा गरीबों को राहत पहुंचाने के नाम पर धोखा दिया है। वही उन्होंने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार ने आंदोलन को कुचलने का काम किया।

 

किसान आंदोलन में सात सौ से अधिक किसान शहीद हुए, लेकिन सरकार ने किसानों के प्रति कोई सवैदना व्यक्त नहीं की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार मजदूर और बेरोजगार, किसानों को धोखा देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में सपा सत्ता में आई तो सबके सम्मान व सबके विकास पर काम करेंगी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!