Breaking News

प्रत्याशियों ने दिखाया दमखम समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी बलजिंदर सिंह ने शुरू किया डोर टू डोर चुनाव प्रचार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-(सुनील शर्मा) सभी प्रत्याशियों ने अपना दमखम दिखाना शुरू कर दिया है इसी क्रम में है समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी बलजिंदर सिंह अपने साथियों के साथ वोट की अपील करते दिखाई दे रहे हैं। बलजिंदर सिंह किसान आंदोलन में अहम भूमिका में दिखाई दे रहे थे। सामाजिक कार्यों मैं भी हिस्सा लेते रहते है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड को भाजपा और कांग्रेस ने पूरी तरह बर्बाद कर दिया।

 

यहा की जनता को हमेशा विकास के सपने दिखाए और विश्वास ही नहीं हुआ एक ओवर ब्रिज बनने में 5 साल लग जाते हैं यह भाजपा की विकास की गति है। काशीपुर की जनता का विश्वास भाजपा और कांग्रेस के नेताओं पर विश्वास नहीं रहा है। काशीपुर के यह लोग तो पहले अपनी ही गुटबाजी से बाहर आए

 

, तभी क्षेत्र की जनता के लिए कुछ सोच पाएंगे इसीलिए अब जनता इन पर विश्वास नहीं करती है। सामाजवादी पार्टी के प्रत्याशी बलजिंदर सिंह ने कहा अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में विकास करके दिखाया है। उसी तर्ज पर उत्तराखंड में भी युवाओं के रोजगार, किसानों की उचित आए, फसलों का सही दाम, महिलाओं की सुरक्षा ,शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के पास विकासवादी अनुभव है

 

और यदि जनता ने उन पर विश्वास कर विधानसभा भी जा तो बहुत जल्द काशीपुर को जिला भी बनाया जाएगा और यहां की समस्याओं का निवारण भी तत्काल प्रभाव से होगा बलजिंदर सिंह के दावों में कितना सच है और जनता उन पर कितना विश्वास जताती है। परंतु अन्य पार्टियों की तुलना में समाजवादी पार्टी भी काशीपुर की जनता के बीच अच्छी पकड़ बनाए हुए हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!