Breaking News

जिला पंचायत नैनीताल की बोर्ड बैठक में विकास को मिली रफ्तार, 14 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित नैनीताल पुलिस की खेल प्रतिभा का जलवा, हैंडबॉल प्रतियोगिता में उपविजेता बनकर बढ़ाया मान अवैध होमस्टे पर चलेगा प्रशासन का डंडा, हल्द्वानी में चौराहों का होगा सौंदर्यीकरण; जिला विकास प्राधिकरण की बैठक में कई बड़े फैसले दूसरी महिला के साथ पति को रंगेहाथ पकड़ने पहुंची पत्नी, बच्चों के सामने हुआ हंगामा;थाने पहुंचा मामला निर्वाचन आयोग सख्त: छूटे मतदाताओं को तुरंत जोड़ें, फोटोयुक्त प्रपत्रों का वितरण समय पर पूरा करें धामी सरकार का ‘स्किल मिशन’ बना युवाओं की ताकत, 87 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण, हजारों को रोजगार

छात्रों ने स्वीप कार्यक्रम के तहत माता पिता को किया जागरूक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत रुद्रपुर के काशीपुर रोड स्थित हिलान्स सरस बाजार के डेमोक्रेसी कैफे में महाविद्यालय रुद्रपुर के छात्र-छात्राओं के द्वारा माता-पिता को खत लिखकर, मेहंदी, पोस्टर आदि के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्या ने मतदाताओं को जागरूक करते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व पर लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करना हमारा कर्तव्य है,

 

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व पर हम सबको भागीदारी अवश्य करना चाहिए ताकि हम सब मिलकर एक अच्छी सरकार का निर्माण कर सकें, क्योंकि एक अच्छी सरकार से ही अच्छे लोकतंत्र व अच्छे देश का निर्माण होता है। इस दौरान उप शिक्षा अधिकारी, डॉ रवि मेहता, डॉ गुँजन अमरोही, विनय प्रभा पाठक, रीता रॉय, निधि सिंह, आयुषी सिंह, अनुराधा,एवं एनसीसी से अंडर ऑफिसर प्रतीक कौशिक, रंजू, गणेश सिंह बिष्ट, शिवप्रताप, मोहित चंद्र भट्ट, गौरव नेगी, बृजेश सैनी, जीशान, रोहित, सोनिया मैहर, कमल सिंह, राखी गंगवार, पायल दानू आदि उपस्थित थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!