Breaking News

जिला पंचायत नैनीताल की बोर्ड बैठक में विकास को मिली रफ्तार, 14 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित नैनीताल पुलिस की खेल प्रतिभा का जलवा, हैंडबॉल प्रतियोगिता में उपविजेता बनकर बढ़ाया मान अवैध होमस्टे पर चलेगा प्रशासन का डंडा, हल्द्वानी में चौराहों का होगा सौंदर्यीकरण; जिला विकास प्राधिकरण की बैठक में कई बड़े फैसले दूसरी महिला के साथ पति को रंगेहाथ पकड़ने पहुंची पत्नी, बच्चों के सामने हुआ हंगामा;थाने पहुंचा मामला निर्वाचन आयोग सख्त: छूटे मतदाताओं को तुरंत जोड़ें, फोटोयुक्त प्रपत्रों का वितरण समय पर पूरा करें धामी सरकार का ‘स्किल मिशन’ बना युवाओं की ताकत, 87 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण, हजारों को रोजगार

कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी के बाद कार्यकर्ताओं में उठे बगावती सुर देखें क्या होने वाली है बगावत…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी/लालकुआं- कांग्रेस द्वारा आज जारी की गई एक 11 प्रत्याशियों की सूची के बाद कई विधानसभाओं में कांग्रेसी दावेदारों में गहरा असंतोष पनप गया है।

 

कालाढूंगी सीट पर जहां महेश शर्मा ने अपने समर्थकों की महापंचायत बुलाई है तो वहीं दूसरी तरफ लालकुआं में भी हरीश चंद्र दुर्गापाल ने अपने आवास पर एक विशाल समर्थकों की सभा बुलाई है इसी तरह लालकुआं से ही दूसरे दावेदार हरेंद्र बोरा ने अपने आवास पर समर्थकों की मीटिंग का आह्वान किया है। खुद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के टिकट के बाद विधानसभा रामनगर में भी इसी तरह के हालात सामने आ रहे हैं।

 

लालकुआं में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने कार्यकर्ताओं के बीच भावुक होकर कल महापंचायत बुलाई है साथ ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कार्यकर्ताओं को आह्वान करते हुए मार्मिक अपील की है कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में असंतुष्ट दावेदारों की संख्या बड़ी संख्या में बड़ी है।

 

और समर्थक भी सूची जारी करने वाले आलाकमान को जमकर कोस रहा है। कुल मिलाकर कल कांग्रेस को एक के बाद एक कई बड़े झटके लगने के आसार हैं। यदि लालकुआं में हरीश चंद्र दुर्गापाल निर्दलीय चुनाव लड़ने को तैयार हुए तो यह सीट कांग्रेस के लिए संकट बन जाएगी

और पढ़ें

error: Content is protected !!