Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

काशीपुर को बिकास का एक नया भव्य मॉडल देने के लिए तैयार हो जाएं। अमन वाली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-(सुनील शर्मा) काशीपुर विधानसभा 63 से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी दीपक बाली को आगामी 14 फरवरी को होने वाले मतदान में जीत दर्ज कराने के लिए जनता तैयार हो गई है। आम आदमी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता एवं जिला उपाध्यक्ष अमन बाली ने जनसंपर्क के दौरान कहा कि लगभग देश की आजादी के समय से ही काशीपुर को जिला बनाने की मांग यहां के क्षेत्रवासी कर रहे हैं लेकिन कभी किसी सरकार ने गंभीरता नहीं दिखाई।

 

तीन तीन पीढ़ियां जिला बनाने के सपने को लेकर आंदोलन करती चली आ रही हैं और दो-दो पीढियाँ तो जिला बनाने का सपना लेकर स्वर्ग भी सिधार चुकी है लेकिन राजनीतिक दलों ने आज तक काशीपुर को जिला नहीं बनाया। इससे भी अधिक शर्म की बात और क्या होगी कि भाजपा ने पिछले 4 चुनाव केवल जिले के मुद्दे पर जीते लेकिन हर बार काशीपुर की जनता को जिले के नाम पर निराशा के सिवाय कुछ नहीं मिला। जनसंपर्क के दौरान सम्मानित जनता का मिल रहा आम आदमी पार्टी को भरपूर समर्थन एवं आशीर्वाद के चलते आम आदमी पार्टी प्रत्याशी दीपक बाली की जीत को ओर अग्रसर बना रहा है।

 

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता कांग्रेस भाजपा के मकड़जाल में अब नहीं आने वाली। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को विकास के रूप में क्षेत्र की जनता देख रही है। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता अमन बाली ने क्षेत्र की सम्मानित जनता से आवाहन किया है कि इस बार नव परिवर्तन के रूप में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी  दीपक बाली को भारी वोटों से विजय बनाकर काशीपुर को विकास का मॉडल भव्य स्वरूप देने के लिए तैयार हो जाए है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!