Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

विधानसभा क्षेत्र के गली मोहल्ले व ग्रामीण क्षेत्रों में बसपा प्रत्याशी गगन कंबोज ने किया जनसंपर्क

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-(सुनील शर्मा) विधानसभा चुनाव 2022 की तारीखों का एलान होने तथा पार्टियों से प्रत्याशी घोषित होने के बाद बसपा प्रत्याशी गगन काम्बोज ने अपने विधानसभा क्षेत्र के गली-मोहल्लों व ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं को रिझाने के लिये अपना जन सम्पर्क तेज कर दिया है। जिसमें आचार संहिता के निर्देशानुसार बसपा प्रत्याशी के समर्थन में कई टीमें जनसम्पर्क अभियान में जुटी हैं। बसपा प्रत्याशी गगन काम्बोज ने टीम के साथ ग्राम पैगा, बघेलेवाला, शिवलालपुर अमरझण्डा आदि क्षेत्रों में जनसम्पर्क कर बसपा के हाथी चुनाव के चिन्ह पर वोट देने की अपील की। वहीं गगन काम्बोज ने मतदाताओं को कहा कि बीते 20 वर्षाें में जिस तरह से बारी-बारी से कांग्रेस व भाजपा ने जनता को छला है

 

अब समय आ गया है कि इन्हें सबक सिखाया जाये। दोनों पार्टियों में बारी-बारी से राजघरानों का ही राज नजर आ रहा है। गगन काम्बोज ने कहा कि वह पूर्व में सामाजिक कार्य करते रहे हैं वह आगे भी जनता की समस्याओं को उठाते रहेंगे तथा विधायक बनने पर जनती की सभी समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता होगी। जनसम्पर्क के दौरान उन्हें हर समाज का भरपूर समर्थन मिला। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष कृष्ण कुमार गौतम, डा. इंदर सिंह, सुभाष कुमार, अफसर अली, डा. एमए राहुल आदि रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!