काशीपुर-( सुनील शर्मा) गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी मोहल्ला लाह़ोरियान श्री बालाजी महाराज का 19 वाँ वार्षिक उत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। कारोना की गाइडलाइन का पालन करते हुए 2 गज की दूरी बनाते हुए सैनिटाइजर और माकस का प्रयोग करते हुए। सुबह 12:00 बजे पंडित मुकेश गिरी द्वारा यजमान के रूप में गौरव बाटला पत्नी को बाटला वह सहपरिवार के द्वारा सर्वप्रथम गणेश भगवान का पूजन अमन किया गया।
उसके बाद 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक सुंदरकांड का पाठ किया गया। उसके पश्चात बालाजी महाराज का भव्य शृंगार किया गया । और केक काटकर जन्मदिन मनाया गया ।आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Skip to content











