Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

आखिकार घर वापसी लौटे हरक पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ग्रहण कराई कांग्रेस की सदस्यता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) (बहु सहित ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता)-(बोले भाजपा दगाबाजों की पार्टी) देहरादून/रुद्रपुर आखिकार लंबे इंतजार के बाद पूरी कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की कांग्रेस में वापसी हो ही गई। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की मौजूदगी में बहू सहित कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। आपकों बता दें कि हरक के कांग्रेस में शामिल होने में रोडा बनें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ही उन्हें कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई।उनकी बहू ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। जिसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भारतीय जनता पार्टी दगाबाजों की पार्टी है।

 

हरक सिंह रावत ने कहा कि भाजपा चाहती है कि मैं उनकी जी हुजूरी करु लेकिन मुझे यह बर्दाश्त नहीं था। इसलिए भाजपा ने मुझे पार्टी और मंत्रीमंडल से बाहर कर दिया।हरक सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस में वापसी के बाद मुझे बड़ा सुकून मिला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उत्तराखंड विधानसभा चुनावों में 60 के पार सीटें हासिल कर सरकार बनाएगी। वही पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इस दौरान कहा कि हरक की घर वापसी हुई है। जिससे पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि सुबह का भूला शाम को घर वापसी आ जाएं इससे बढ़ कर और कुछ और नहीं है।एक सवाल के जवाब में हरीश रावत ने कहा कि यह सवाल की क्या कांग्रेस हरक सिंह रावत को चुनावी मैदान में उतरेगी,यह तय करना पार्टी हाईकमान का काम है,हा अंदाजा लगाया जा सकता है कि हरक सिंह रावत इन चुनावों में कहा से चुनावी मैदान में खड़े होंगे।

 

वही हरक सिंह रावत की घर वापसी पर कांग्रेसियों ने इसे अपनी बड़ी सफलता बताया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा सरकार से खुद उसके ही मंत्री और नेता परेशान हो गए हैं।यह सभी बागी अब कांग्रेस की ओर देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा गरीबों का दमन किया है। वही उत्तराखंड में सत्ता परिवर्तन की लहर दौड़ रही है। इसलिए आम जनता भी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है।इस दौरान कांग्रेस के कई बड़े नेता मौजूद थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!