Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

वरिष्ठ नेता का समर्थकों सहित भाजपा से इस्तीफा, पूर्व मंत्री लगाये गम्भीर आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) ऊधमसिंह नगर / गदरपुर- भाजपा के वरिष्ठ नेता द्वारा गदरपुर विधानसभा सीट पर प्रत्याशी के चयन पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अपने समर्थकों सहित पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की ओर से अपने प्रत्याशियों की सूची जारी करने के बाद गदरपुर विधानसभा सीट से भाजपा के वरिष्ठ नेता रविंद्र बजाज द्वारा पार्टी की सदस्यता से अपने समर्थकों सहित शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। रविंद्र बजाज द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि वह भाजपा के साथ पिछले 32 वर्षों से जुड़े हैं।

 

क्षेत्र में हजारों की संख्या में उनके समर्थक हैं। विधानसभा चुनाव के लिए टिकट वितरण में उनके नाम को नजरअंदाज किया गया है। रविंद्र बजाज द्वारा पूर्व मंत्री अरविंद पांडे को टिकट दिए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मंत्री पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अरविंद पांडे द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं की समस्याओं की अनदेखी की गई है।

 

कार्यकर्ताओं की निरंतर उपेक्षा से कार्यकर्ताओं का मनोबल लगातार गिर रहा है। पार्टी फोरम पर इस बात को बार-बार उठाने के बावजूद भी गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। रविंद्र बजाज का क्षेत्र में काफी वर्चस्व है और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देने से भाजपा को भारी नुकसान की संभावना व्यक्त की जा रही है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!